राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 1 अगस्त। पौधे को खाद, पानी, सुरक्षा देनी पड़ती है, नहीं तो जानवर खा जाती है। वही पौधा जब पेड़ बन जाता है, तो हाथी भी बांधे जाते हैं।
परमपूज्य योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण हरिद्वार के निर्देशानुसार जिले मे विधार्थी जीवन के बौद्धिक/मानसिक विकास के लिए एक योजना तैयार किया गया है l
जिसके तहत विद्यार्थी जीवन पौधे की तरह होता है, जिसमें मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए योग की महती भूमिका होती है।
आसन, प्राणायाम एवं व्यायाम के माध्यम से जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।
व्यक्ति अपने स्वयं के आत्म बल से अपने परिवार समाज व राष्ट्र की सेवा कर सकता है। बड़े से बड़ी समस्या का समाधान करने तथा बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी निभाने में सामर्थ्यवान होने की क्षमता आ जाती है।
इसी सर्वांगीण मानवीय विकास की अवधारणा की बीज को प्रस्फुटित करने के उद्देश्य लेकर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा जिले की सभी प्राइवेट/सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल, राजनांदगांव के विशेष सहयोग से आदेश उनके कार्यालय से इस प्रयोजन हेतु सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस संबंध में दिनांक 30 जुलाई को आस्था मूक बधिर शाला में बैठक रखी गई । जिसमें जिले के प्रभारी हेमंत तिवारी , दिलीप राम , इंजीनियर श्जी.आर. देवांगन तथा सदस्यों ने मिलकर संयुक्त रूप से प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार किये। जिसे मूर्त रूप देने के लिए सभी तहसील स्तर पर प्रशिक्षक नियुक्त होंगे।
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा॥
दुःखों का नाश करने वाला योग तो यथायोग्य आहार-विहार करने वाले का, कर्मों में यथायोग्य चेष्टा करने वाले का और यथायोग्य सोने तथा जागने वाले का ही सिद्ध होता है,श्रीमद्भगवद्गीता के छठवें अध्याय के 17वें श्लोक हमारे जीवन को व्यवस्थित करने का मूल मंत्र है।
इसी परिपेक्षय में डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर तहसील इकाई के साथ वार्ता उपरांत उपरोक्त महतीकार्य की शुरुवात होगी तथा मन्दिर समिति की नई निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत/अभिनंदन समारोह का एक महत्वपूर्ण भूमिका है l
इस कार्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से निर्देशित जिले में सभी सक्रिय संगठन भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति, मीडिया प्रभारी, यज्ञ प्रभारी सभी सयुंक्त रूप से मिलकर इस विशेष कार्य को अपने अपनी ऊर्जा के साथ दिखेगे, साथ चलेंगे l
उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति इंजीनियर जी.आर.देवांगन ,योग प्रशिक्षक द्वारा प्राप्त हुई l

