गिरफ्तार ननो को NIA कोर्ट ने दी जमानत : बैज ने बताई सच्चाई की जीत तो डिप्टी सीएम शर्मा बोले- मामले की जांच होगी पूरी

गिरफ्तार ननो को NIA कोर्ट ने दी जमानत : बैज ने बताई सच्चाई की जीत तो डिप्टी सीएम शर्मा बोले- मामले की जांच होगी पूरी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 अगस्त । धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग से गिरफ्तार दो ननो को शनिवार को एनआईए कोर्ट से 50 50 हजार के बॉन्ड के साथ जमानत मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि, नारायणपुर की दो लड़कियों के साथ इन्हें दुर्ग से पकड़ा गया था। शुक्रवार को एनआईए कोर्ट बिलासपुर में पेश किया गया था।

जहां सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को जज ने दोनो ननो को 50 50 हजार के बॉन्ड पर जमानत दे दी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, जो कार्रवाई हुई, उसके पीछे तथ्य हैं। उन्होंने कहा कि, अबूझमाड़ में स्कूल खोलना तक मुश्किल है, वहां के बच्चों को आगरा ले जाएं, तो जांच की जरूरत तो है। मामले की जांच जरूर होगी, पूरी जांच होगी।

उधर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि, ननों को NIA कोर्ट ने जमानत दे दी, सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी हमेशा धर्मांतरण के मुद्दे पर राजनीति करती है, अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति की है।

आदिवासी बच्चियां कह रहीं हैं सरकार ने डराने की कोशिश की। बच्चियों ने कहा अपनी मर्जी, परिजनों की सहमति से जा रहे हैं। न्यायालय ने इसी आधार पर जमानत दी, सच्चाई की जीत हुई।

उल्लेखनीय है कि, दो ननो को दुर्ग रेलवे स्टेशन से दो बच्चियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनमें नाबालिग है। बच्चियों को आगरा ले जाने की बात ननो ने बताई थी। मामला संदिग्ध लगने पर बजरंग दल से जुड़े लोगों ने बच्चियों और ननों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

Chhattisgarh