ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 8 अगस्त।
श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन वीर संघ के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी प्रकाश चंद मेहता की पुत्र वधु तपस्विनी प्रमिला मेहता के मासखमन तप की पूर्ण होने पर बाफना गली स्थित में नगर के विभिन्न जैन संगठनों एवम महिला मंडल के प्रमुखों के नेतृत्व में सम्मान एवम बहुमान कार्यक्रम हुआ।
समारोह में ब्यावर नगर सहित प्रदेश एवम देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकडों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने साक्षी बनकर जैन धर्म के दिव्य तप की भव्य अनुमोदना की।

परम पूज्य आचार्य प्रवर हस्तीमल जी म सा,आचार्य प्रवर श्री हीराचंद जी म सा एवम भावी आचार्य श्री महेंद्र मुनि सा एवं ब्यावर में चातुर्मास हेतु प्रवास कर रहे संघ के वरिष्ठ संत श्री गौतम मुनि सा की दिव्य प्रेरणा से नगर के युवा समाज सेवी मनीष मेहता की धर्म सहायिका तपस्विनी प्रमिला मेहता ने विगत 31 दिनों से केवल गर्म धोवन पानी के आधार पर उग्र तप कर अपनी आत्मा को तपाते हुए कुंदन बनाने का दिव्य पुरुषार्थ किया।

तपस्विनी के विरल तप की जैन समाज सहित जैनेतर समाज ने अनुमोदना करते हुए तपस्विनी धन्य हो धन्य हो केसरिया केसरिया आज म्हारो रंग केसरिया के उद्घोषों से गुंजायमान कर दिया ।

नवकार महामंत्र से गूंजा समूचा क्षेत्र
शुक्रवार 12 बजे से 4.30 बजे तक लगातार 04 घंटे तक तप साधिका के आवास पर जैन समाज एवम अन्य संगठनों से जुड़े श्रदालुओ ने एक ही आसन पर सामायिक साधना के जैन धर्म के दिव्य एवम महान चमत्कारी महामंत्र नवकार का श्रद्धा आस्था एवम समर्पण भावों से जप जाप कर उग्र तप की अंतर भावों से अनुमोदन कर पुण्य अर्जित किया।

तपस्विनी के सम्मान में गूंजे जैन धर्म के भजन
श्री वीर स्थानक वासी जैन वीर संघ के पूर्व अध्यक्ष जवरीलाल शिशोदिया के नेतृत्व में नगर के कोकिल कंठ गायक एवम वीर संघ के सेवा समर्पित अध्यक्ष महेंद्र सांखला के कुशल एवम प्रभावी संचालन में जैन धर्म के गीतो एवम भजनों की सरिता की बयार बही।

भजन गायक श्री सांखला के साथ सभी श्रावक श्राविकाओं ने एक साथ दुनिया में देव अनेकों है पर अरिहंत देव का क्या कहना.. नवकार मंत्र है महामंत्र इस मंत्र की महिमा भारी है… जय बोलो महावीर स्वामी की… साता कीजो जी श्री शांतिनाथ भगवान शिव सुख दिजो जी.. तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा मेटो मेटो जी संकट हमारा गीत एवम भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति देकर समारोह जलसे में उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करते हुए प्रभु भक्ति में गहरे गोते लगवाए।

मैसूर संघ ने किया बहुमान
मास खमण साधिका प्रमिला मनीष मेहता का नगर के जैन समाज के विभिन्न घटकों के अलावा मैसूर से आए एक विशेष दल ने तपस्विनी का मोतियों एवम चंदन की माला से माल्यार्पण करते हुए चुदडी ओढ़ाकर एवम खोल भरकर बहुमान किया। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रकाश मंजू मेहता,कमलेश जनिथा,अभिषेक निकिता एवम हेमंत अनामिका का भी अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंजू प्रकाश मेहता की ओर से सभी नवकार साधकों को स्मृति चिन्ह के तौर पर विशेष प्रभावना देकर सम्मान किया।

बहुमान समारोह एवम अभिनंदन जलसे में इन्होंने की शिरकत
तपस्विनी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जीतो ब्यावर, जेएसजी सनसाइन, जीतो युथ, लायंस कल्ब ब्यावर, श्री वीर संघ, श्री रत्न हितेषी जैन श्रावक संघ, श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ, श्री प्राज्ञ मित्र समिति, श्री दिवाकर जैन समाज सहित

नगर के लब्ध प्रतिष्ठित श्रावक राजू भाई कुंकलोल, जवरीलाल शिशोदिया,हुकमीचंद मेहता, राजु भाई पगारिया,महेंद्र सांखला,प्रकाश जैन,अंकित कुंकलोल पदम बंब, रतन लाल भंसाली,गौतम हिंगड़,
दिलीप बाबेल,लक्ष्मी चंद भंडारी,हेमंत बाबेल, उत्तम ओस्तवाल, सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, आशीष जैन, दिलीप भंडारी, नवीन मेहता, राकेश भंडारी, दिलीप नाहटा, सुरेश डोसी, रिखब चंद डांगी महिला मंडल की मंजू मेहता, विमला कुंकलोल, इंद्रा बोहरा, मंजू भंडारी, शांता सुराणा, जया भंडारी, विद्या सुराणा, सरला गौलेछा, सरोज सुराणा, मीनाक्षी पगारिया, पायल लोढ़ा, निकिता मेहता,रक्षा श्रीश्रीमाल एवम सुनीता पगारिया सहित भारी तादाद ने श्रावक श्राविकाओं ने इस आयोजन के साक्षी बनकर शिरकत की।

