खैरागढ़ में बेटियों ने निभाया पुत्रधर्म – समाज के लिए प्रेरणा

खैरागढ़ में बेटियों ने निभाया पुत्रधर्म – समाज के लिए प्रेरणा

खैरागढ़ (अमर छत्तीसगढ़), 22 अगस्त।
जैन समाज में एक अनोखा दृश्य सामने आया, जब धर्मनिष्ठा और सेवा का उदाहरण पेश करते हुए श्रीमती पुष्पा देवी छाजेड़ के अंतिम संस्कार की सभी विधियाँ उनकी चार विवाहित बेटियों – सोनल रोहित गोलेच्छा (भिलाई), मयूरी निखिल गोलेच्छा (राजनंदगांव/मुंबई), राजुल धरम कोचर (भंडारपुर) और समीक्षा शुभम पारख (अतरिया) ने संपन्न कीं।

पूर्व चैम्बर अध्यक्ष एवं पूर्व जैन समाज अध्यक्ष श्री उत्तमचंद छाजेड़ की धर्मपत्नी पुष्पा देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं। बेटियों ने जीवन के अंतिम समय तक माँ की सेवा की और परंपरा से हटकर अंतिम यात्रा में भी पूरी जिम्मेदारी निभाई।

इस घटना ने समाज को गहराई से छुआ और यह संदेश दिया कि कर्तव्य और संस्कार निभाने में बेटियाँ किसी भी दृष्टि से बेटों से कम नहीं हैं।

Chhattisgarh