दिन में परमात्मा की पूजा अर्चना, शाम ढलते ही गूंज रहे भक्ति के स्वर….. बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना

दिन में परमात्मा की पूजा अर्चना, शाम ढलते ही गूंज रहे भक्ति के स्वर….. बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व की आराधना

भीलवाड़ा राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) ,23 अगस्त। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की आठ दिवसीय आराधना के तहत बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना के साथ प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। दिन में भगवान की पूजा अचर्ना के तहत कार्यक्रम हो रहे है तो प्रतिदिन रात 8.15 बजे से उपासरे में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध गायकों के द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर समिति के तत्वावधान में पर्युषण के चौथे दिन शनिवार को पक्षाल व केसर पुजा का लाभ नितिनकुमार सिंघवी परिवार ने प्राप्त किया। परमात्मा की प्रातःकालीन आरती एवं मंगल दीपक का लाभ चंचलकुमार ललितकुमार सुनीलकुमार कर्णावट परिवार ने पाया।

नाकोड़ा भैरूजी देव एवं पद्मावती माता की आरती का लाभ श्रीमती सुभाषा,हिमांशु भावना जैन परिवार चंडीगढ़ वाले ने लिया। परमात्मा की अंगरचना का लाभ घीसीबाई भंवरलाल नागोत्रा(सोलंकी) परिवार शिवगंज वाले एवं विमल भाई ने प्राप्त किया।

भगवान की अंगरचना तैयार करने में दिनेश गोलेछा ओर जितेन्द्र आंचलिया के मार्गदर्शन में नमन जैन,साक्षी जैन,रिद्धि जैन,युग कावड़िया, संयम कर्णावट आदि का सहयोग रहा।

इसी तरह सांयकालीन भगवान की आरती एवं मंगलदीपक का लाभ प्रकाशचन्द पलाश मारू परिवार ने एवं नाकोड़ा भैरव देव एवं पद्मावति माता की आरती का लाभ झमकलाल, दिलीपकुमार, युवराजकुमार जैन परिवार ने प्राप्त किया।

भक्ति संध्या लाभार्थी सुशील रांका,विजय संचेती,गौरव डागा,रतन संचेती,दर्शन तातेड़,कुलदीप गुगलिया (मित्र परिवार) रहे। प्रभावना लाभार्थी विश्लोत परिवार रहा। शुक्रवार रात संजय लोढ़ा ने नवकार मंत्र से भक्ति संध्या की शुरुआत की।

गोविन्द गुरावा ने पारस प्यारो लागे, नाहर सिस्टर्स चुनौती-आकांक्षा नाहर ने 24 तीर्थंकर की वंदना से भक्ति संध्या प्रारम्भ की।

उन्होंने पारस प्यारो लागे, जिस भजन में वीर का नाम, मेरे सर पर रख दो प्रभुजी, मेरे मन में पारसनाथ आदि भजनो पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ अनुराग शर्मा ने भी भक्ति संध्या में शिरकत की।

श्रीसंघ के अध्यक्ष मनीष बापना, बलवंत मेहता, गुणवंत जैन, दिनेश गोलेछा, अनिल विश्लोत, नीलेश भंडारी ने डॉ शर्मा का बहुमान कर स्वागत किया। महिला मंडल के सदस्यों द्वारा नाहर सिस्टर का स्वागत अभिनन्दन किया गया। मंच संचालन कुलदीप गुगलिया ने किया। रेवांश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पवन लोढ़ा परिवार द्वारा प्रभावना का लाभ लिया गया।

Chhattisgarh