ब्यावर के सेवा समर्पित टीम ने रविवार अलभोर मुक पशु पक्षियों की कि सेवा

ब्यावर के सेवा समर्पित टीम ने रविवार अलभोर मुक पशु पक्षियों की कि सेवा


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 24 अगस्त।
श्री मूक पशु पक्षी जीव दया समिति के सेवा समर्पित सेवार्थ पूरी टीम रविवार 24 अगस्त,2025 को अलभोर ब्यावर के रेलवे स्टेशन के निकट समिति ऑफिस से श्री संकट मोचक वीर भक्त हनुमान,श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान,श्री नाकोड़ा भैरव देव,माता श्री पद्मावती जी,माता श्री गौरी कुंड मैया की जय जयकारों के समूचे क्षेत्र को गूंजाते हुए मुक सेवी टीम की शुभकामनाओं के साथ श्री गौरीकुंड मैया सेवा स्थल पर पहुंचा।


लगातार 02 घंटे तक वानरों की सेवा कर टीम हुई अभिभूत एवम पुलकित…
टीम के सेवा समर्पित व्यक्तित्व श्री अशोक जी कोठारी के कुशल एवम प्रभावी नेतृत्व में सेवा स्थल पर पहुंचकर सेवा का अनुपम आनंद लिया। टीम के साथी सेवा समर्पित शिक्षाविद श्री रामचंद्र सोलंकी,समाज सेवी,पत्रकार श्री प्रकाश जी जैन,युवाचेता सेवानिष्ठ श्री सुमित जैन सहित टीम ने लगातार 02 घंटे तक इस क्षेत्र में इन मूक पशु पक्षियों की सेवा कर मानव जीवन को सार्थक किया।


नगर के युवाओं की सराहनीय एवम अनुकरणीय सेवा कार्य…
दुनिया की 90 फीसदी जब नींद के गहरे आगोश में रहती है तब राजस्थान के नवगठित ब्यावर जिले के ब्यावर शहर की सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री मूक पशु पक्षी सेवा समिति टीम के उर्जावान,सेवा समर्पित टीम के वरिष्ठ श्री अशोक जी कोठारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गौरीकुंड सराधना मंदिर क्षेत्र के विराट विहंगम पहाड़ियों के मध्य रह रहे वानर टीम को शुद्ध सात्विक भोजन सामग्री अपने हाथों से खिलाकर अपार आनंद की अनुभूति करते हुए अभिभूत एवम पुलकित एवम प्रफुल्लित दिखाई देते है।


समिति का विनम्र अनुरोध,उदार भावों से सहयोग करे, सेवा कर मेवा पावें..
तो आइए ब्यावर वासियों आप भी पधारे इस क्षेत्र में रह रहे मूक पशु पक्षियों की सेवा कर को अपने मानव जीवन की ज्योत जलाने का भव्य पुरुषार्थ करे सा।
अपने उदार हाथों से सेवा कार्य कर समिति से आप जुड़े अपने परिवार एवम अपनी मित्र मंडली को जोड़कर सेवा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर इस दुर्लभ मनुज जीवन को सार्थक करे सा।

Chhattisgarh