नानेश पट्टधर जैनाचार्य विजय गुरु से करेंगे पुरजोर विनती, ब्यावर में हो 2026 का चातुर्मास

नानेश पट्टधर जैनाचार्य विजय गुरु से करेंगे पुरजोर विनती, ब्यावर में हो 2026 का चातुर्मास

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 3 सितंबर।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)
जैन जगत की दिव्य विभूति, श्री हुक्म गाछिय साधुमार्गी शांत क्रांति संघ नायक, नानेश पट्टधर,संयम सुमेरु,प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य श्री विजयराज जी महाराज के दिव्य दर्शन एवम अगले वर्ष 2026 के ब्यावर चातुर्मास हेतु पुरजोर विनती करने राष्टित संघ प्रमुखों सहित ब्यावर संघ प्रमुखों एवम सेवा समर्पित सदस्यों का एक विशेष जत्था जयपुर जायेगा।

जैनाचार्य प्रवर अभी वर्षा कालीन वर्षा वास हेतु जयपुर में प्रवासरत हैं। जयपुर चातुर्मास मे साधना आराधना धर्म ध्यान,तप त्याग का जबरदस्त ठाठ लगा हुआ है।

श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्रावक प्रकाश जैन ने बताया कि अपने आराध्य गुरु भगवन के आगामी वर्ष 2026 के चातुर्मास वर्षा कालीन वर्षावास को लेकर संघ के सभी सदस्यों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं में खासा उत्साह उमंग,सेवा समर्पण भाव बना हुआ है। ब्यावर एवम प्रवासी ब्यावर वासी पूरे समर्पण भावों के साथ श्रद्धा आस्था के साथ गत तीन माह से जुटे हुए हैं। जयपुर के इस पुण्योदय चातुर्मास के मंगल प्रवेश से लेकर अब तक दो बार सैकड़ों की तादाद में एक साथ विनती लेकर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं के जत्थे ब्यावर और चेन्नई से गुरु चरणों में पहुंचकर अपनी भावनाओं को अवगत करा चुका हैं।
2026 का चातुर्मास ही क्यों को लेकर गुरु भक्ति एवं अदभुद संघ समर्पण भाव दिखाया ब्यावर संघ ने
2026 का चातुर्मास ही ब्यावर क्यों को लेकर संघ ने संघ के कार्यक्रम,
रुपरेखाओ और अपनी भावनाओं को लेकर एक बार फिर जोरदार एवम प्रभावशाली विनती लेकर गुरु चरणों में उपस्थित हो रहा है गुरुदेव के अन्नय एवम परम गुरु भक्तों को लग ही नहीं रहा है पूरा यकीन है कि इस बार उनकी गुरु भक्ति रंग लायेगी और गुरु भगवान उनकी झोली में ये चातुर्मास अवश्य प्रदान करेंगे।
संघ अध्यक्ष ढेड़ी या के नेतृत्व में ये संघ प्रमुख जायेंगे जयपुर…
श्री साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावाक संघ ब्यावर के सेवा समर्पित अध्यक्ष सम्पतराज डेढिया के नेतृत्व में एक विशेष दल आगामी चातुर्मास पुरजोर विनती लेकर 5 सितम्बर को अलभोर 4.45 बजे जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन से इस विशेष जत्थे को राष्ट्रीय संरक्षक युवा समाज सेवी सिद्धार्थ कर्णावट जैन ध्वज दिखाकर प्रभु महावीर एवम नाना गुरु विजय गुरु,शांति गुरु ,जितेश गुरु की जय जयकारों की गूंज के साथ रवाना करेंगे।
संघ के राष्ट्रीय सरंक्षक राजेन्द्र कर्णावट, संघ संरक्षक उत्तमचंद छल्लाणी, मीठालाल लोढ़ा त्रिलोक चंद ढेड़ीया संघ अध्यक्ष संपत राज ढेड़ीया, पारसमल जैन हुकमीचंद सिंगी,गणपत लोढा, कमल छलानी, प्रकाश जैन,शातिलाल कोठारी विजय राज छलानी लोढा, लक्ष्मीचंद भंसाली ओंकारमल लोढा,सुरेंद्र लोढ़ा, पदम कटारिया,युवा संघ अध्यक्ष विनोद लोढ़ा, प्रिंस कोठारी महिला मण्डल अध्यक्ष कोशल्या ढेड़ीया महामंत्री,
सुषमा ढेडीया,पूजा छलानी सहित अनेक संघ प्रमुख जाएंगे।
जिनवाणी का रसपान करेंगे श्रद्धालु,मानव जीवन को करेंगे सार्थक
संघ के ये सभी संघ प्रमुखना एवम सेवा समर्पित सदस्य नानेश पट्टधर जैनाचार्य विजयराज जी म.सा.के दिव्य दर्शन के साथ संत एवम साध्वी मंडल की दिव्य देशना का श्रवण कर जिनवाणी में गहरे गोते लगाएंगे, गुरु चरणों में धर्म ध्यान,धर्म एवम तत्व चर्चा कर सामायिक साधना के साथ कर अपनी आत्मा का उत्थान भी करेंगे।
यह विशेष जत्था पूज्य गुरु भगवन के मुखारविंद से होने वाली 24 तीर्थंकर भगवान की इश स्तुति स्वरूप दिव्य मांगलिक आयोजन का साक्षी भी बनेगा। साधु संत मंडल एवं महा साध्वी सहित महासती रत्नाओ की पावन निश्रा में बैठकर जैन धर्म के विविध विषयों पर चर्चा कर मानव जीवन को सार्थक करेगा।
22 वर्ष पूर्व हुआ था गुरुदेव का चातुर्मास..
२२ वर्ष पूर्व नया बास स्थित मूथा जी के नोहरे, बिरद भवन में हुआ था जैन धर्म की दिव्य विभूति का जैनाचार्य प्रवर विजयराज जी महाराज का वर्षाकालीन वर्षावास। वो चातुर्मास यशस्वी एवम ऐतिहासिक रहा।गुरु भगवन के साथ संत मुनिराजो एवम महासती मंडल ने वर्षावास को धर्म ध्यान, तप त्याग,साधना आराधना,
जप जाप से अनुपम बना दिया था।चातुर्मास में धर्म ध्यान लगा था जोरदार ठाठ। नगर के जैन जैनेतर लोगों में आम चर्चा का विषय है कि इस बार विजय गुरु ब्यावर संघ पर अपनी कृपा जरूर बरसाएंगे। विजय गुरु के चातुर्मास करवाने को लेकर उनके अनुयायी पूरे समर्पण भाव से लगे हुए है।

Chhattisgarh