नगरी जैन समाज एवं शांत क्रांति संघ द्वारा निःशुल्क मेडिटेशन केम्प

नगरी जैन समाज एवं शांत क्रांति संघ द्वारा निःशुल्क मेडिटेशन केम्प

नगरी धमतरी (अमर छत्तीसगढ) 4 सितंबर । निःशुल्क मेडिटेशन केम्प का आयोजन नगरी में जैन समाज एवं शांत क्रांति संघ नगरी द्वारा 8 सितम्बर से 15 सितम्बर 25 तक कृषि उपज मंडी नगरी के प्रांगण में प्रतदिन सुबह 7.15 से 8.15 बजे किया जा रहा है।


अवगत हो कि नगरी में जैन आचार्य श्री विजय राज जी म. सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री वैभव श्री जी,श्री काव्या जी, श्री प्रतीक्षा श्री जी ओसवाल भवन में चातुर्मास के लिये विराजित है।
आज लगभग लोग ध्यान से दूर होते जा रहे है अतएव आत्म शुद्धि के साथ साथ शारिरिक व्याधि गैस, अल्सर, बी पी, डायबिटीज,माइग्रेन, शुगर, थाइराइड आदि के लिए ध्यान के माध्यम से मेडिटेशन से श्री वैभव श्री जी म सा के द्वारा कराया जावेगा। ध्यान के माध्यम से हमारे शरीर मे रहे 7 चक्रों को जागृति कराने के अभ्यास कराए जाएंगे।

इसमें भाग लिए लोगों को समय पूर्व रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।सुबह मंडी स्थल नगरी में भाग लेने वालों को सुबह 7.05 बजे तक खाली पेट , मास्क लेकर समय पर आना है। ध्यान उपरांत स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
अतएव इस आयोजन में भाग लेने की अपील अनिल छाजेड़ सचिव जैन श्री संघ ने की है

Chhattisgarh