एक्शन में एसीबी : 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

एक्शन में एसीबी : 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 सितंबर। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों पर एसीबी का एक्शन जारी है। बलरामपुर में एसीबी की टीम ने की छापामार कार्यवाही में 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है।

पटवारी मोहन सिंह पैतृक जमीन बंटवारे के मामले में किसान से रिश्वत ले रहा था। आरोपी पटवारी को पंडरी गांव में एसीबी की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा। यह वाड्रफनगर राजस्व अनुभाग का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी मोहन सिंह पटवारी मोहन सिंह पैतृक जमीन बंटवारे की एवज में रिश्वत की मांग की थी। लेकिन पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था।

बल्कि, उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। ऐसे में एसीबी की टीम ने की छापा मारकर पंडरी गांव के एक घर में पटवारी को 13 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

Chhattisgarh