ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 13 सितंबर।
विगत कई वर्षों से श्री पार्श्व भैरव भक्त परिवार के तत्वाधान में हर माह के पहले रविवार को मन की बात श्री पार्श्व भैरव दादा के साथ आयोजित भक्ति संध्या से ब्यावर के भैरव भक्तों में भक्ति भाव का अलख जगाने वाली इस संस्था के सेवा समर्पित भैरव भक्तों को इस बार बिजयनगर के राज दरबार कॉलोनी में स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव मंदिर में अदभुद एवम अनूठी भक्ति संध्या के तहत ब्यावर के 05 मंडल के गायकों के साथ भैरव भक्तों के साथ एक शाम श्री पार्श्व भैरव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन रविवार 14 सितम्बर को होगा।
आज दोपहर भैरव भक्तों का जत्था जायेगा बिजयनगर
नाकोड़ा महातीर्थ से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि रविवार दोपहर 3.15 बजे ब्यावर के विनोद नगर मुख्य मार्ग स्थित पोस्ट ऑफिस के बाहर से 101 सदस्यों का एक विशेष जत्था श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान,श्री नाकोड़ा भैरव देव,श्री काला गौरा भैरव देव एवं श्री पद्मावती माता की जय जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजाते हुए बिजयनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ब्यावर जिले के सीएमएचओ संजय गहलोत, नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव जैन, डॉ हिना व्यास,वरिष्ठ पत्रकार एवम जैन समाज के प्रमुख गण भैरव भक्तों के जत्थे को ढोल ढमाकों के दादा की जयकारों को गूंजाते हुए जैन धवज दिखाकर रवाना करेंगे। दल में शामिल सभी सदस्य भेरू भक्त पूरे रास्ते में भक्ति में गहरे गोते लगाएंगे।
भैरव भक्त पद यात्रा से जायेंगे दादा के दरबार
श्री जैन ने बताया कि श्री पार्श्व भैरव परिवार के तत्वाधान में श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार,श्री नाकोड़ा पार्श्व मित्र मंडल,श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल,श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव परिवार से जुड़े भैरव भक्तों का ये खास जत्था विजयनगर में भक्ति संध्या के पूर्व शाम 05.15 बजे सभी भक्त पद यात्रा जलसे से श्री प्राज्ञ स्कूल से मुख्य मार्ग से होते हुए राज दरबार कॉलोनी स्थित मुख्य मंदिर पहुंचेगा।
जत्थे के श्रावक श्राविकाएं विशेष परिधान में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा के भजनों की सामूहिक स्वर लहरियों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान करेंगे।
लगातार 03 घंटे तक बहेगी भक्ति की बयार
श्री जैन ने बताया कि रविवार शाम 07 बजे राज दरबार कॉलोनी स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर में ब्यावर के लगभग 20 से ज्यादा श्री पार्श्व भैरव गायक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लगातार 03 घण्टे से अधिक समय तक अपनी भाव पूर्ण भक्ति से सभी भैरव दादा के भक्तों को भक्ति में गहरी डुबकियां लगाएंगे।
जोरों शोरों से लगे है भैरव भक्त भक्ति संध्या की तैयारियों में
भक्ति संध्या की दिव्य तेयारियो में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर के कार्यकर्ताओं की टीम ब्यावर के पांचों मंडल के भैरव भक्त के परिवार के सदस्यगण पूरी तेयारियो में पूरे समर्पण भावो से जुटे हुए है। भक्ति संध्या को लेकर ब्यावर बिजयनगर के भैरव भक्त श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं में जबरदस्त उत्साह उमंग बना हुआ है।

