राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 13 सितंबर ।, पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालानी नगर द्वारा आज समाज के शिक्षकों एवं 224 मेघावी छात्र-छात्राओं का सिंधु भवन में सम्मान किया गया।
समारोह में वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अर्जुन दास पंजवानी, अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी, बम्हानंद बजाज, कोषाध्यक्ष विजय गंगवानी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी ने बताया कि विद्यार्थी परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा में अधिक अंक लाते हैं तो उन्हें समाज द्वारा प्रोत्साहित करने पर उन्हें प्रेरणा मिलती है और आगे भी वह कड़ी मेहनत करते हैं, साथ ही उनके माता-पिता भी इस सम्मान से अभिभूत होते हैं ।
पूज्य पंचायत के महासचिव हरीश मोटलानी ने बताया कि प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के दिन यह समारोह आयोजित किया जाता है, इस वर्ष कक्षा पहली से इस वर्ष कक्षा पहली से 12वीं तक 90% से अधिक अंक लाने वालों का सम्मान किया गया जिसमें 200 बच्चों ने भागीदारी की। हायर एजुकेशन के 24 बच्चों का सम्मान भी किया गया।
प्रोफेसर आशानंद मांखीजा एवं अरुण डूलानी ने बताया कि जतिन गंगवानी,तुषार लालवानी, नेहा गिडवानी,अंजलि परचानी को चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए सम्मानित किया गया, गुंजन मोटवानी, विधि मोटलानी, सिमरन तलरेजा को MBBS पूरा कर डॉक्टर बनने के लिए, किरण मोटलानी को BFA पूरा करने हेतु, मुस्कान रूचंदानी को बीएएमएस हेतु, निकिता कुकरेजा एवं साक्षी धनवानी को कंपनी सेकेट्री के लिए सम्मानित किया गया।
मुस्कान मेघानी को BBA एवं गीता मोटवानी को B.E.D हेतु, सोनाक्षी सोनवानी को एडवोकेट हेतु, दीपाली तलरेजा को डॉक्टर हेतु सम्मानित किया गया। सानवी पंजवानी को यूजीसी हेतु सम्मानित किया गया।
इसी तरह से डॉक्टर करिश्मा तेजवानी को एटीएस के लिए एवं आरती अदानी को BAR हेतु कुश बत्रा को फार्मेसी हेतुसम्मानित किया गया।
शिक्षक सम्मान समारोह के तहत समाज के तरुण सिरवानी, रिया सेरवानी एवं स्वाति मोटलानी को शिक्षक सम्मान के तहत पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी, अर्जुन दास पंजवानी एवं अध्यक्ष मनुमल मोटलानी ने सम्मानित किया।
*सरिता भोजवानी का सम्मान किया गया*राजनंदगांव पुलिस काउंसलिंग महिला थाना एवं बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष बनने पर समाज की होनहार सरिता भोजवानी का भी पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया।

