बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 16 सितंबर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में आने वाले श्रमिकों के लिए निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है:-
श्रमिक सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश पचपेड़ी नाका चौक एवं भाठागांव चौक से होगी।
पचपेड़ीनाका चौक से होकर आने वाले वाहन सिद्धार्थ चौक, पुलिस लाईन धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, टीआई चौंक से गणेश मंदिर होकर इंडोर स्टेडियम के सामने श्रमिकों को उतारकर महराजबंध तालाब मार्ग में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।
भाठागांव चौंक से आने वाले वाहन बस स्टैण्ड के सामने नीलकंठेश्वर मंदिर के बगल मार्ग से होते हुए शितला मंदिर मठपारा, बजरंग चौक मठपारा, तत्पर कार्यालय कैलासपुरी होकर कैलासपुरी ढाल में श्रमिकों को उतारकर महराजबंध तालाब मार्ग में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

