बिरनपुर हिंसा की सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट : गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- एजेंसी ने की जांच, कांग्रेस ने किया था बैन

बिरनपुर हिंसा की सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट : गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- एजेंसी ने की जांच, कांग्रेस ने किया था बैन

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के की जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, कम से कम सीबीआई पर तो कांग्रेस का विश्वास बढ़ा है। पांच सालों तक सीबीआई को बैन कर रखा था।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चार्जशीट पर कहा कि सीबीआई ने एक बिंदु पर ही जांच की। जो गांव वालों के तर्क बिंदु है, उस पर सीबीआई की जांच नहीं हुई है।

वहीं तोमर बंधु सहित कई फरार आरोपियों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर कांग्रेस के तंज पर गृह मंत्री ने कहा कि दुबई में जो बैठे हैं, उनके साथ इनके लोग भी बैठे हैं, कांग्रेस यह बताए कि उनका क्या हुआ?

कांग्रेस सरकार उस समय मदहोश थी। कांग्रेस को कभी अपने कार्यकाल में ध्यान नहीं आया कि प्रदेश में क्या चल रहा था? कांग्रेस में कुछ ही लोगों की धमक ज्यादा थी। इस वजह से बाकी सब की आवाज नहीं सुनाई देती थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां एनडीपीएस के प्रकरण में कई लोग पकड़े जा रहे हैं, जिनके मामले 4-5 साल पुराने हैं। इसीलिए किसी एक वर्ग के पीछे नहीं भागना चाहिए।

सभी वर्गों से मिलकर काम करना चाहिए। एनडीपीएस में पहली बार प्रॉपर्टी अटैच होने का काम हो रहा है। जितनी शिद्दत से कार्रवाई अभी हो रही है, कांग्रेस के कार्यकाल में वह कार्रवाई कभी नहीं हुई।

Chhattisgarh