सजा का ऐलान : नशे के तीन सौदागरों को कोर्ट ने सुनाई 15-15 साल कठोर कारावास की सजा

सजा का ऐलान : नशे के तीन सौदागरों को कोर्ट ने सुनाई 15-15 साल कठोर कारावास की सजा

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 2 अंतर्राज्यीय समेत 3 नशे के सौदागरों को 15-15 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपियों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है।

आपको बता दें कि, आरोपी सिद्धार्थ जैन, शिवम तिवारी भोपाल और आदित्य लोखंडे रायपुर का रहने वाला है। तीनों आरोपी होटल सुप्रीत इन होटल में नशीली चरस के साथ गिरफ्तार हुए थे।

सिविल लाइन थाना में तीनों आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया था। NDPS एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट ने तीनों आरोपियों को आज सजा सुनाई है।

Chhattisgarh