जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 अक्टूबार। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बस्तर दौरे पर हैं। जहां नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों का सरकार लाल कालिन पर मुख्यधारा में स्वागत कर रही है। लेकिन जो नक्सली नहीं आएंगे, उनके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज कार्रवाई करेंगे।
एक मिनट के लिए भी किसी को भी विश्राम करने का समय नहीं है। नक्सलियों के खिलाफ फिर से ऑपरेशन लॉन्च किए जाएंगे। जवानों के भुजाओं की ताकत के आधार पर ही निर्णय हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बीजापुर और सुकमा के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों से मुलाकात की। साथ ही शासन द्वारा किए जा रहे पुनर्वास करने वाले माओवादियों के लिए रोजगारमुखी कार्यों को भी देखा। इस दौरान जगदलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने उक्त बयान दिया।

