मदनगंज किशनगढ़ (अमर छत्तीसगढ)25 अक्टूबार ।
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)
आगामी दिनों में सांसारिक मोह माया को तजकर संयम पथ की पथिक बनने वाली किशनगढ़ निवासी ममता कर्णावट का श्री ब्रज मधुकर स्मृति भवन शिवाजी नगर में अभिनंदन अनुमोदना कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुमुक्षु का साध्वी ररत्नाओं के पावन सानिध्य में बहुमान किया गया।
संघ द्वारा मुमुक्षु ममता बहन का माला चुनरी पहनाकर बहुमान किया गया एवम खोल भरकर उनके साहसिक कदम की अनुमोदना की गई।
संघ अध्यक्ष प्रेमचंद मेहता,मंत्री सुभाष कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे। कार्यक्रम में मेघराज श्रीमाल इंद्र सिंह पोखरण,सूरत सिंह मेहता,सतीश कोठार, सुरेंद्र जामडं,नरेंद्र जामडं सहित महिला मंडल से अंजू कोठारी गरिमा मारू, विनीता मेहता श्वेता मुथा रेखा मेहता नीतू सुराना सपना मुथा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुभाष कोठारी ने किया।

