सरगुजा(अमर छत्तीसगढ़) 25 अक्टूबार। जिले में बकरी चोरों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले किसान रीमा राम किसान ने बकरी पाली थी। रात में दो युवक पहुंचे और दंपती से घर में रुकने की अनुमति दी।
जिसके बाद दोनों युवक वहीं सो गए। रात में दोनों युवकों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरियां ले गए। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश खून से लथपथ कमरे में मिली।
यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। इनमें एक आरोपी एक बैगा के साथ पहले भी दंपती के घर आया था। इसलिए उसे ये बात पता थी कि दंपती ने बकरियां पाल कर रखी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला के सिर पर भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले में लोगों से पूछताछ की।

