डूंगरवाल परिवार ने अपनी बेटी के विवाह पूर्व गौ माता की सेवा की, 551 किलो देशी घी की लापसी गायों को खिलाई

डूंगरवाल परिवार ने अपनी बेटी के विवाह पूर्व गौ माता की सेवा की, 551 किलो देशी घी की लापसी गायों को खिलाई

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 1 नवंबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)
श्री सीमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष समाज सेवी एन सी जैन ने अपने छोटे भाई की पुत्री के विवाह से पूर्व मसूदा रोड़ स्थित गौ शाला में पूरे परिवार एवम लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता की सेवा कर अपनी लाड़ली बेटी प्रज्ञा की भावनाओ को साकार किया।
नगर के सु श्रावक पदम डूंगरवाल की बेटी प्रज्ञा की ये दिल्लगी इच्छा थी उसके विवाह के पूर्व किसी भी गौ शाला में जाकर गायों की सेवा करते हुए उन्हें परिवार सहित गुड एवम देशी घी की लापसी का अपने हाथों से सेवन कराऊं।

उसकी भावनाओं को साकार किया उसके बड़े पापा नेमीचंद जैन ने उन्होंने इस हेतु गायों की।सेवा हेतु नगर की सेवा समर्पित संस्था श्री लोकाशाह नवयुवक मंडल के मंडल प्रमुखों से संपर्क साध कर 551 किलो लापसी गौ शाला में तैयार करवाई एवम प्रज्ञा एवम परिवार सहित गौ शाला पहुंचकर ये सेवा कर खूब आनंद लिया।


जैन बोले, गौ माता की सेवा सबसे बड़ी सेवा
इस मौके पर एन सी जैन ने कहा कि मुक पशु पक्षियों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। जिसमे गौ सेवा की सेवा की विशेष महत्ता है। क्यों की गाय माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वासा होता है। गौ माता की सेवा से पुण्य अर्जन के साथ साथ सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद भी सहज मिल जाता है। इस मौके पर डूंगरवाल परिवार सहित जैन समाज के प्रतिष्ठित श्रावक श्राविकाओं ने कार्यक्रम के साक्षी बनकर गौ माता की सेवा कर पुण्य कमाया।

Chhattisgarh