नक्सल संगठन को बड़ा झटका : 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर था 65 लाख का इनाम

नक्सल संगठन को बड़ा झटका : 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर था 65 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा (अमर छत्तीसगढ़) 30 नवंबर । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख के इनाम घोषित थे।आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके के नक्सली शामिल हैं। सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया है।

आपको बता दें कि, हाल ही में 2 बड़े नक्सली चैतू और अनंत के सरेंडर के बाद नक्सलवाद की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा लगातार बढ़ रहे दबाव और सरकार की पुनर्वास योजनाओं से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग माओवादी संगठनों से बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है।

Chhattisgarh