युगांतर का बहुप्रतीक्षित 29 वां वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ 27 दिसंबर को

युगांतर का बहुप्रतीक्षित 29 वां वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ 27 दिसंबर को


राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ) 25 दिसंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ आगामी 27 दिसंबर को अपरान्ह् 3.30 बजे से रखा गया है। इस वार्षिकोत्सव में ‘समुद्र मंथन-अमृत कलश की गाथा’, ‘दुनिया का दूसरा खरबपति’, ‘हमारे विघ्रहर्ता श्री गणेश’, ‘शेर-ए- पंजाब – रणजीत सिंह जी, ‘हमारे अन्नदाता’, ‘ट्रिब्यूट टू धर्मेन्द्र जी’, ‘बॉलीवुड विट्स मा एंड पा’, ‘एराउंड द वर्ल्ड इन 20 मिनट्स ‘ , ‘मैजिकल बुक ऑफ स्टोरीज ‘सर्कस ऑफ वंडर्स’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा और भी रोचक आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी, जिसमें विद्यार्थी गीत,नृत्य, अभिनय जैसी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा विद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पदक और छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित तथा विद्यालय के ऐसे भूतपूर्व विद्यार्थी जो उच्च मुकाम हासिल किए हैं, वे भी सम्मानित होंगे। खेल, अनुशासन, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सर्वोत्कृष्ट स्थान अर्जित करनेवाले विजेता हाउस की घोषणा भी होंगी। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘युगांतर विजन’ का विमोचन भी होगा। विद्यालय के प्राचार्य और प्रबंध समिति ने इस आयोजन में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके पालकों को सादर आमंत्रित किया है।

Chhattisgarh