रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन : नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन : नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांजगीर(अमर छत्तीसगढ) 4 फरवरी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB ने बुधवार को दबिश दी। जहां टीम ने नायब तहसीलदार और पटवारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

इन्होने चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र प्रभारी से रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ACB बिलासपुर ने बुधवार को पामगढ़ तहसील कार्यालय में दबिश दी। जहां 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र प्रभारी से रिश्वत मांगी थी। लेकिन वह देना नहीं चाह रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत ACB कर दी। जिसके बाद ACB ने ट्रेप बिछाकर इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

Chhattisgarh