रेत से भरे हाइवा और ट्रक की टक्कर : हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

रेत से भरे हाइवा और ट्रक की टक्कर : हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

नवापारा(अमर छत्तीसगढ़) 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा में सोमवार देर रात रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 1 पारागांव और 2 कुरूद का निवासी बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरौद- बजरंगपुर नेशनल हाइवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार और मंगलवार की दरमयानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। खाली ट्रक और रेत से भरे हाईवा में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। रेत से भरी हाईवा चालक की लापरवाही इस मामले में सामने आई है।

बताया जा रहा है कि, मृतकों में 1 पारागांव और 2 कुरूद का निवासी है। आस पास के लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दो किलोमीटर दूर तक आवाज गूंजी। इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसों से क्षेत्र में दहशत है।

उल्लेखनीय है कि, नियमों का उल्लंघन कर नवापारा- रायपुर रोड पर 24 घंटे रेत भरी से भरे हाइवा गुजर रहे हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, हाइवा के चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रायपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही टीआई दीपेश जायसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल चालक को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Chhattisgarh