एक्शन में रायपुर नगर निगम : 20 अवैध कब्जे और15 पाटों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

एक्शन में रायपुर नगर निगम : 20 अवैध कब्जे और15 पाटों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 मई । छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम ने शहर में यातायात बाधा और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को निगम के जोन-1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक कार्रवाई करते हुए करीब 20 अवैध कब्जे हटाए गए। इसके साथ ही 15 अवैध पाटों को भी तोड़ा गया।

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त कराया। निगम का कहना है कि इससे इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को राहत मिलेगी। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने ऐसे पाटों को भी हटाया जो नालियों की सफाई में बाधा बन रहे थे।

निगम अधिकारियों के मुताबिक अवैध पाटों की वजह से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही थी। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और यातायात बाधा के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Chhattisgarh