बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 19 जुन , 2026 । युवा सामाजिक कार्यकर्ता और NGO ‘कदम – ए स्टेप फॉरवर्ड’ की संस्थापक एवं भारतीय जैन संघठना स्मार्ट गर्ल की जोन प्रमुख आंचल जैन को एक उच्च-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मंच, प्रतिष्ठित ‘चीन-भारत युवा संवाद 2026’ के सहभागिता के पश्चात आँचल का चयन “रॉयल भूटान दूतावास” , नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुआ है।
इस अवसर पर उन्हें भूटान के भारत में राजदूत, महामहिम मेजर जनरल वेटसोप नामग्येल के साथ सीधे संवाद करने तथा भारत-भूटान संबंधों, कनेक्टिविटी, सतत विकास, जन कूटनीति एवं युवा सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कदम ए स्टेप फॉरवार्ड की संस्थापिका आंचल जैन ने बताया कि महामहिम मेजर जनरल वेटसोप नामग्येल ने कदम ए स्टेप फॉरवार्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों का एक प्रपोजल बनाकर देने के लिए कहा गया। इस विषय पर भूटान एंबेसी मेजर जनरल के साथ आंचल की काफी लंबी चर्चा हुई आंचल ने बताया कि विद्यादान एवं अन्य प्रोजेक्ट जो उनके माध्यम से संचालित है।

आंचल जैन उन 20 विशिष्ट प्रतिभागियों में से एक हैं, जिन्हें एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के ‘भूटान दूतावास ‘ में आयोजित किया गया है।
‘कदम – ए स्टेप फॉरवर्ड’ के साथ अपने काम के माध्यम से, आंचल जैन झुग्गी-बस्ती समुदायों के वंचित बच्चों के उत्थान में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं, जो समावेशी विकास और युवा नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रॉयल भूटान दूतावास, नई दिल्ली* में भारत-भूटान संबंधों पर हुए महत्वपूर्ण संवाद में शामिल होने के बाद आंचल ने कहा इस तरह के महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर, मेरा मानना है कि सार्थक बदलाव—चाहे वह जमीनी स्तर पर हो या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर—संवाद, विश्वास और आपसी समझ से ही शुरू होता है। इस तरह के मंच युवाओं को जटिल वैश्विक चर्चाओं में रचनात्मक रूप से योगदान देने के लिए सशक्त बनाते हैं।


