वैष्णव सेवा संघ का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा- हलधर दास वैष्णव… अब समाज की विकास व उन्नति निश्चित ही होगा- महेंद्र वैष्णव

वैष्णव सेवा संघ का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा- हलधर दास वैष्णव… अब समाज की विकास व उन्नति निश्चित ही होगा- महेंद्र वैष्णव

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 20 जुन। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राम्हण सेवक संघ के कार्यालय सचिव हलधर दास वैष्णव एवं महेंद्र वैष्णव ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वैष्णव सेवा संघ का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा ।

वैष्णव सेवासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के बहुप़तिक्षित ऐतिहासिक चुनाव में प़चंड मतों से विजयी होने पर कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की व आशा व्यक्त कि अब समाज की विकास व उन्नति निश्चित ही होगा।

विगत 10 वर्षों में समाजिक गतिविधियां सही ढंग से संचालित नहीं हो रहा था समाज का विकास रुक सा गया था।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रचंड मतों विजय प्राप्त करने वाले सुंदरा निवासी दाऊ सुरेंद्र दास वैष्णव, प्रदेश महासचिव, पुरैना निवासी दाऊ महेन्द्र वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध, निर्वाचित लाल बन्धु वैष्णव के गरिमामय पुर्ण एतिहासिक विजय पर बधाई देने वाले सर्वश्री शिव कुमार वैष्णव शोणित निर्वाणी प़दुमन दास वैष्णव निंलमा वैष्णव आशा वैष्णव वैभव निर्वाणी ज्ञानेश्वर वैष्णव राकेश वैष्णव निखिल वैष्णव डोमन महराज साकेत वैष्णव साकेत निर्वाणी मुकेश वैष्णव बलराम दास वैष्णव ए,डी, निर्मोही सुरेश वैष्णव के अलावा वैष्णव सेवा संघ के सभी सदस्यों ने विजयी पदाधिकारीयों बधाई दी।

उक्त जानकारी अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के कार्यालय सचिव हलधर दास वैष्णव एवं तारक निर्मोही ने संयुक्त रूप से दी।

Chhattisgarh