संघर्षों को मात देकर एयर होस्टेस बनीं आदिवासी बेटी शिवानी चुरेन्द्र

संघर्षों को मात देकर एयर होस्टेस बनीं आदिवासी बेटी शिवानी चुरेन्द्र


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़)22 अगस्त । जिले के ग्राम बड़गांव, पोस्ट गोडलवाही, थाना डोंगरगांव निवासी कु. शिवानी चुरेन्द्र ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता की नई मिसाल कायम की है। रुकधन चुरेन्द्र की पुत्री शिवानी वर्तमान में नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 में एयर होस्टेस के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।


शिवानी ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा घुमका में प्राप्त की। इसके बाद कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई वेसलियन स्कूल, राजनांदगांव से पूरी की। उन्होंने घुमका कॉलेज से बीएससी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद भिलाई नगर में एयर होस्टेस प्रशिक्षण एवं विमानन क्षेत्र से संबंधित शिक्षा हासिल की। निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने विमानन क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

शिवानी की इस उपलब्धि पर परिवार, समाज एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता को पूरे हल्बा समाज, आदिवासी समाज और राजनांदगांव जिले के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।


संघर्षों के बीच सपनों को पंख देकर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली शिवानी चुरेन्द्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Chhattisgarh