आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल बना ब्यावर में सेवा, सहयोग और विश्वास की नई पहचान

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल बना ब्यावर में सेवा, सहयोग और विश्वास की नई पहचान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 22 अगस्त। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल बना ब्यावर में सेवा, सहयोग और विश्वास की नई पहचान।


श्री पार्श्वनाथ जैन हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, उदयपुर रोड़, ब्यावर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और बेहतर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने देश के लोकप्रिय समाजसेवी एवं भामाशाह सुनील कुमार खेतपालिया पहुँचे तथा भामाशाह मनीष कुमार रांका एवं प्रकाशचंद बोहरा द्वारा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया एवं व्यवस्थाओं सुविधाओं की सराहना की गयी।

अभिषेक बोहरा चैन्नई ने मेल मेडिकल वार्ड हेतु आर्थिक सहयोग की घोषणा की एवं भामाशाह राजेन्द्रकुमार, मनीष कूमार, नरेशकुमार, अंकितकुमार कुकुलोल– रायपुर, चैन्नई, ब्यावर के द्वारा चिकित्सालय में दो लिफ्ट हेतु आर्थिक सहयोग की घोषणा की गयी।

सुनील कुमार खेतपालिया एवं कार्याध्यक्ष द्वारा आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र गोदारा (वाइस प्रेसीडेंट ऑपरेशन) टी. अशोककुमारजी जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट द्वारा चिकित्सालय का अवलोकन करवाया गया एवं सुविधाओं की जानकारी दी गयी।

Chhattisgarh