अहिवारा दुर्ग (अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त ।
शासन दीपिका श्री सु प्रज्ञा श्री जी मसा आदि ठाणा 4 का चातुर्मास अहिवारा छत्तीसगढ़ में सुख साता पूर्वक गतिमान है । मसा जी की प्रेरणा से आज चातुर्मास का दो मासक्षमण श्री संतोष बाफना सुपुत्र श्री बाबूलाल बाफना ने 32 उपवास एवं श्रीमती शिखा बाफना धर्म सहायिका श्री गगन बाफना के आज 31 उपवास का पारणा संपन्न हुआ ।

आगे दो मासखमण रौनक बाफना सुपुत्र धरम चंद बाफना और जिनेन्द्र खजांची सुपुत्र लाभ चंद खजांची के आज 28 उपवास का प्रत्याख्यान हुआ ।

