रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त। खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झाबक ने गुरुभक्ति का अनूठा रंग जमाया ।
राहुल ने नवकार मंत्र है प्यारा , इसने लाखों को तारा , इस महामंत्र का जाप करो भवजल से मिले किनारा के मंगलाचरण से भजन संध्या का आरम्भ किया । चलो रे मालपुराधाम दादा ने सबको बुलाया है । मालपुरा में ऐसा एक गुलाब है जो दुनिया में लाजवाब है । ओ पालन हारे निर्गुण और न्यारे तुम्हारे बिन हमरा कोई नही । दादा जैसा यार कहां , कहां ऐसा याराना । भक्ति की रात दादा आज थाने आणो है जैसे गुरुभक्ति के भजनों से भक्तों को सराबोर कर दिया ।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि बम्फर ड्रा में दसवीं की छात्रा सिध्दि श्रीश्रीमाल को लेपटॉप से पुरस्कृत किया गया ।बम्फ़र ड्रा में लेपटॉप श्रीमती चमेला देवी चौधरी संजय अजय आलोक चौधरी परिवार देवेन्द्र नगर की ओर से दिया गया । इसके अतिरिक्त 8 और गुरुभक्तों को भी पुरस्कृत किया गया ।
इक्तिसा जाप में नीलेश गोलछा डॉ योगेश बंगानी , संतोष झाबक , महेन्द्र कोठारी , निर्मल पारख , विवेक बैद , श्रीमती मंजू कोठारी , ममता सुराना , दीप्ति बैद की सक्रिय भूमिका रही ।

