राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक

राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त 2026। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर स्थानांतरण होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. बड़ाईक की उत्कृष्ट कार्यशैली, सौम्य, सरल, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने कहा कि राजनांदगांव जिले में लगभग साढ़े 6 वर्षों तक कार्य करने का अवसर मिला। यह कार्यकाल उनके जीवन के अविस्मरणीय पलों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. उषा किरण बड़ाईक के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डॉ. उषा किरण बड़ाईक के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला और उनकी कार्यशैली एवं व्यवहार से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणादायी रहा।

अधिकारी-कर्मचारियों ने आशा व्यक्त किया कि नवीन दायित्वों में भी उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. उषा किरण बड़ाईक को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सहायक सूचना अधिकारी प्रवीण रंगारी सहित भूपेन्द्र साहू, देवाशीष झा, शिव साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, हिमांशु साहू एवं लेखराम साहू उपस्थित थे।

Chhattisgarh