भिलाई(अमर छत्तीसगढ़) 1 सितंबर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान के अंतर्गत भिलाई अंचल में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महाअभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प एवं नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कराई गई।

भिलाई अंचल में इस अभियान को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी, पूजा दीदी, इंद्राणी दीदी, मयंक दीदी, शांति दीदी, सुमन दीदी एवं गायत्री दीदी द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए इसकी सराहना की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अथक रूप से प्रयास कर रही ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।


