ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 1 सितंबर।
मेरा एक चातुर्मास गुरुदेव के साथ हो,एक बात रट लो त्याग में सुख है,पहली इच्छा मोक्ष जाने की हो।
( मुमुक्षु भाई शुभम श्रीश्रीमाल ब्यावर पाली का अभिनन्दन व बहुमान किया पाली में ब्यावर श्री संघ चार सितम्बर को बीकानेर मे होगी दीक्षा)
आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी म सा की महतीकृपा से दोनो मुमुक्षु संसार के सारे वैभव छोडकर चार सितम्बर को सयंम पथ पर आगे बढेने जा रहे है।

अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया आज दिनांक 1/9/2026 को सुबह प्रवचन के पश्चात बडघोडा समता भवन से शुरू हुआ जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ नोलखा जैन मंदिर पाली पंहुचा मंदिर के यहां स्वाध्याय होल में अभिनंदन समारोह में साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर के अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी व महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल कोषाध्मक्ष निहाल चंद कोठारी, मंत्री कैलाश खींचा,सहमंत्री नोरतमल बाबेल,समता युवा संघ के अध्यक्ष अंकुश बोहरा द्वारा मुमुक्षु को साल माला पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

इससे पहले शासन दीपक श्री श्रुतप्रभ जी म सा ने समता भवन पाली में बताया हमे अपना भविष्य बनाना चाहते हमे यह जानना नहीं चाहना होता यह बडा महत्व है हमें अभी तक हकीकत नहीं जानी या तो सयंम लूं या सम्राट बनूं जो सयंम में भविष्य है यह महत्वपूर्ण होता है हमें आत्म स्वरूप को जानने का लक्ष्य रखना है आसक्ति धन भोगो के विष को जाने।एक बात मन में रट लो त्याग में सुख होता है।
म सा ने कहा दीक्षा के उपलक्ष में संकल्प लेवें मेरा एक चातुर्मास गुरुदेव के साथ हो यह बात जल्दी समझने में आनी चाहिए,जितना समय हम आसक्तियो में बितायेगें उतनी देर होगी,जितना सयंम मैं जल्दी होगी उतना संसार जल्दी छूटेगा। मुमुक्षु ने पूर्व जन्मो को त्याग कर लिया और आज ही दीक्षा लेने को बीकानेर जा रह हैं भजन से कहा संसार दुःखों में उलझ रहा वैरागी बनूं वैरागी बंधू.
इस मौके पर महेश नाहटा ने कहा यह चातुर्मास पाली संघ को मिला वो इतिहास बनने जा रहा है।यह संघ बड़ा भाग्यशाली संघ है,संघ से निवेदन हे स्कुल कालेज में व्यसन मुक्ति का कार्यक्रम चलावें।

ब्यावर अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी ने भजन गाते हुए कहा गुरु आज्ञा में चलना न करना मनमानी..
इस दोरान साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर से उतम श्रीश्रीमाल,वीर पिता अशौक जी कोठारी,प्रकाश चंद रांका,अनिल श्रीश्रीमाल, भागचंद श्रीश्रीमाल अशोक खाबीया जेठाना,पाली श्री साधुमार्गी जैन संघ के मोहनलाल जी तालेसरा,अध्यक्ष सपंत राज जी देढियां,पदमचंद लोढ़ा अशोक श्रीश्रीमाल ज्ञान चंद श्रीश्रीमाल प्रतापगढ़ से वीर पिता अशोक जी चीपड,जौधपुर श्री संघ से श्री भागचंद जी सिंघवी, श्री नेमीचंद पारख,श्री गुलाब चंद जी चौपड़ा,आदि उपस्थित रहें।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर

