स्टेड स्कूल मैदान में 6 सितंबर को भव्य दहीलूट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा – वरूण पांडे

स्टेड स्कूल मैदान में 6 सितंबर को भव्य दहीलूट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा – वरूण पांडे

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 1 अगस्त।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवशर पर गोविंदा उत्सव समिति के अध्यक्ष वरूण पांडे ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दहीलूट का आयोजन स्टेड हाईस्कूल में किया जाएगा दहीलुट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51000/-  व अन्य सांत्वना पुरस्कार 11000/- रखा गया है, जो भी टोली हिस्सा लेना चाहती है वह इस नंबर: 9340532911 में संपर्क करे । झनकार डीजे की विशेष प्रस्तुति रहेगी । इस आयोजन में दहीलुट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले व अन्य जिले व राज्य के लोग शामिल होते हैं ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वरूण पांडे ने बताया की आयोजन का यह 17वां वर्ष है आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा तैयारी जोरों से चल रही है । जिसमें बच्चों और वरिष्ठजनों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी ।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मैदान स्थल का निरक्षण किया गया जिसमें हुपेन्द्र प्रसाद शर्मा, खिलेश्वर पाल, बल्लु गुप्ता, रिंकु तिवारी, शंकर गुप्ता, शक्ति वर्मा, अक्षत चंद्रवंशी, आशीष श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, जयकिशन शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Chhattisgarh