कबीरधाम जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में चंद्रेश ठाकुर ने संभाला पदभार

कबीरधाम जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में चंद्रेश ठाकुर ने संभाला पदभार

कवर्धा(अमर छत्तीसगढ़) , 01 सितंबर 2026। सहायक संचालक चंद्रेश ठाकुर ने कबीरधाम जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में आज अपना पदभार ग्रहण किया। राज्य शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद उनकी पदस्थापना बालोद जिले से कबीरधाम जिले में की गई है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री ठाकुर ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य भेंट कर मुलाकात की।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने श्री चंद्रेश ठाकुर को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा विभागीय गतिविधियों के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

बालोद जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें कबीरधाम जिले में पदस्थ किया गया है। उन्होंने आज कबीरधाम जिला जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर चंपालाल ढ़ाले, कृष्णा चंद्राकर, जीवेन्द्र सिंह ठाकुर, रामसिंह बघेल, पूणेन्द्र चैधरी सहित कार्यालय स्टाॅफ उपस्थित थे।

Chhattisgarh