बीकानेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 4 सितंबर।
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा.की महती कृपा से …

आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सेवा सदन बीकानेर राज.में 4 जैन भागवती दीक्षा आचार्य श्री रामेश के मुखारविंद से करेगी भंते! के पाठ से समस्त पदाधिकारियों व उपस्थित जन समूह के साक्षी में सम्पन्न हुई भगवन ने नया नामकरण करते हुए बताया…
मुमुक्षु भाई श्री नवरतन जी कोठारी (बेंगलोरु/देशनोक)अब से नवदीक्षित श्री रामनव मुनि जी म.सा.के नाम से जिनशासन की भव्य प्रभावना करेंगे।

मुमुक्षु भाई श्री शुभम जी श्रीश्रीमाल (पाली)
अब से नवदीक्षित श्री रामशुभम मुनि जी म.सा.के नाम से जिनशासन की भव्य प्रभावना करेंगे।
मुमुक्षु बहन सुश्री काजल जी नाहर (गातापार/धमतरी)*अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामकजम् श्री जी म.सा.के नाम से जिनशासन की भव्य प्रभावना करेंगी।

मुमुक्षु बहन सुश्री दिया जी सुराणा (गंगाशहर/सूरत)अब से नवदीक्षिता साध्वी श्री रामदिव्यम् श्री जी म.सा.के नाम से जिनशासन की भव्य प्रभावना करेंगी
अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा के अनुसार आचार्य श्री के नेश्राय में (युवाचार्य काल से अब तक) कुल 4️⃣9️⃣4️⃣ दीक्षाएँ सम्पन्न हो चुकी हैं।
संघ प्रवक्ता
नोरत मल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ,ब्यावर।


