शिक्षिका मरियम लालानी का चयन ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2026’ हेतु

शिक्षिका मरियम लालानी का चयन ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2026’ हेतु

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 4 सितंबर । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेडेसरा की शिक्षिका श्रीमती मरियम लालानी का चयन ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2026’ हेतु किया गया है। वे 29 जून 2010 से शासकीय सेवा में निरंतर हैं। इससे पूर्व 10 वर्षों तक निजी संस्थाओं में शिक्षक, विभागाध्यक्ष से लेकर प्राचार्य तक के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनका ध्येय वाक्य “कर्म ही पूजा है” है।

वे अंग्रेजी विषय की शिक्षक के रूप में पदस्थ होते हुए भी गरीब एवं बेसहारा बच्चों की मदद के लिए जानी जाती हैं। अब तक लगभग 5000 बोतलों को स्वच्छ पेयजल व्यवस्था के लिए वितरित किया है और गरीब बच्चों को पेन, पेंसिल, पुस्तक, कॉपी एवं पानी की बोतल उपलब्ध करा चुकी हैं।

विद्यालय में विशेष योगदान : शासकीय प्राथमिक शाला टेडेसरा में ‘हुनर का झोला’ शिक्षण सामग्री निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई, जिसका चयन जिला स्तर पर हुआ। वे बस्ता विहीन शनिवार के दिन बच्चों को विभिन्न व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण देती हैं।

अंग्रेजी क्लब : वे गर्मी की छुट्टियों में निःशुल्क अंग्रेजी क्लब का संचालन करती हैं। अन्य जिम्मेदारियां : वे अन्य विद्यालयों में परीक्षा प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। भविष्य की योजना : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के बस्ते का वजन कम करने को लेकर वे कलेक्टर टीचर्स मीटिंग में एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन देना चाहती हैं।
यह पुरस्कार 05 सितंबर 2026 को पं. गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में प्रदान किया जाएगा।

इस चयन पर सरपंच डॉ. खिलेश्वर साहू, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेन्द्र साहू, संकुल प्रभारी प्राचार्य हरनाम सिंह यादव, प्रधान पाठक सुनीता राओ केशलवार, प्राथमिक प्रधान पाठक मंगलबत्ती साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकगण एवं मित्रों ने हार्दिक बधाई दी है।

Chhattisgarh