बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) , 07 सितम्बर 2026:- पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी के सीसीटीएनएस आरक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आधुनिक डिजिटल न्याय व्यवस्था एवं नवीन तकनीकी प्रणालियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

*बैठक में* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने ICJS, नवीन न्याय संहिता, ई-एफएसएल, ई-सम्मंस, ई-साक्ष्य सहित डिजिटल न्याय व्यवस्था के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों – नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। एसपी ने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी।
*साथ ही उन्होंने लंबित एवं* समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*एसपी ने सीसीटीएनएस योजनांतर्गत* MedLEaPR (मेडिको-लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट मॉर्टम रिपोर्टिंग सिस्टम) के माध्यम से एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत संबंधित अस्पतालों में भेजने की कार्यवाही को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से होने वाली प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण करें।
*बैठक के दौरान एसपी ने* अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन तकनीकी प्रणालियों और डिजिटल प्रक्रियाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
*इस अवसर पर* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशी कला उइके, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो एवं रीडर-1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रशिक्षु सुबेदार चुम्मन राम उर्वशा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, सुरज प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक मनीष देवांगन, अर्जुन ध्रुव, पुकेश्वर दिल्लीवार, ओंकार साहू, रामेश्वर पटेल, सुनील साहू, नारद साहू, आकाश सिंह, पीयुष सिंह, देवेन्द्र साहू, खोमलाल निषाद, चंद्रकुमार पटेल सहित जिले के विभिन्न थाना-चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


