पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ सरकंडा मंदिरजी में विराजमान

पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ सरकंडा मंदिरजी में विराजमान

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 जुलाई। जिन क्षणों की हमे प्रतीक्षा थी वह क्षण अब आ गया है । परम पूज्य आर्यिका 105 अनर्घमति माताजी संसंघ के चातुर्मास कलश स्थापना के पश्चात दिनांक 21 जुलाई दिन सोमवार को प्रातः 08.00 बजे क्रांति नगर दिगम्बर जैन मंदिरजी से सरकंडा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी के लिए मंगल विहार हुवा ।

पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ के मंगल विहार के समय अधिक से अधिक श्रद्धालुगण क्रांति नगर मन्दिरजी पहुंच कर सरकंडा मंदिर चित्र पैदल बिहार कर माताजी की भव्य अगवानी की गई।

इस दौरान सोमवार को पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ की आहार चर्या के लिए तेलीपारा मैं निवास परिवार धन्यकुमार डा. सुप्रीत – डा.श्रुति जैन के निवास स्थल तथा वर्धमान वस्त्रालय दिनेश ऊषा गौरव जैन एवं डा. जितेन्द्र नीरजा जैन के निवास स्थल पर माताजी ने रुक कर आहार लिया ।

आहार चर्या के उपरान्त पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ का दोपहर को 03.00 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी सरकंडा के लिए मंगल विहार हुवा। शाम को 04.00 बजे लखीराम अग्रवाल सभागृह के सामने से परम पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ की गाजे – बाजे, बैनर , जैन ध्वजा के साथ जयकारा लगाते हुए भव्य अगवानी की गई । महिला मण्डल के द्वारा पूज्य आर्यिका माताजी संसंघ का पाद प्रक्षालन करके अभिनन्दन भी किया गया।

इस अवसर पर सकल जैन समाज बिलासपुर के सम्मानित श्रद्धालुओं उपरोक्त कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आस्था और जैन समाज की अटूट एकता का परिचय दिया। पूज्य माताजी के विश्राम की व्यवस्था जैन संत भवन, चटर्जी गली सरकंडा में है।

चातुर्मास कार्यक्रम की श्रृंखला के दौरान माताजी सरकंडा मंदिर जी में रहेंगे। जहां प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l

Uncategorized